23 Apr 2024, 17:47:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया का ये खिलाड़ी दूसरी बार बनने वाला है पिता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2019 1:56PM | Updated Date: Oct 30 2019 1:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी क्यूट सी फैमिली के साथ तस्वीर शेयर की और उन्होंने फैन को खुशखबरी दी कि वह दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। तस्वीर में पत्नी उनकी बेटी हैं। बेटी ने मां रोमी के बेबी बंप पर हाथ लगाया है। साहा ने अपने 35वें जन्मदिन के मौके पर अपने प्रशंसकों के साथ इन खुशियों को सेलिब्रेट किया है।
 
रिद्धिमान साहा  ने कहा है उनकी पत्नी रोमी मित्रा जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। ट्वीट करते हुए रिद्धिमान साहा ने फैंस को यह जानकारी दी है। रिद्धिमान साहा ने अपने ट्वीट में लिखा है, "यह जन्मदिन मेरे लिए विशेष है। हम अपने परिवार में नए सदस्य का इंतजार कर रहे हैं। हम गर्व के साथ यह घोषणा कर रहे हैं कि हम दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। हमारे लिए दुआएं करते रहे।" 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »