29 Mar 2024, 13:23:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जन्मदिन पर डेविड वॉर्नर का धमाल - जड़ा शानदार शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2019 1:44PM | Updated Date: Oct 27 2019 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का आज जन्मदिन है।  अपने बर्थडे पर वॉर्नर ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक लगा दिया है। वॉर्नर का यह टी-20 में पहला शतक है। वॉर्नर ने 56 गेंदों पर 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से सेंचुरी पूरी की। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर शानदार शतक ठोका। रविवार को ऐडिलेड में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए।
 
वॉर्नर की सेंचुरी और आरोन फिंच व ग्लेन मैक्सवेल की हाफ सेंचुरी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट पर 233 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए वॉर्नर और फिंच ने पारी की धमाकेदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए छह ओवरों के निर्धारित पावरप्ले में 57 रन जोड़ डाले। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवरों में ही स्कोर को 100 तक पहुंचा दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 11वें ओवर में 122 रन जोड़ डाले।
 
फिंच आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 36 गेंदों पर 8 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ग्लेन मैक्सवेल ने बहुत आक्रामक पारी खेली। वॉर्नर ने महज 28 गेंदों पर 7 चौकों और तीन छक्कों की मदद से तेज-तर्रार 62 रन बनाए। उन्होंने वॉर्नर के साथ 107 रनों की साझेदारी की। वह पारी के आखिरी ओवर में आउट हुए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »