28 Mar 2024, 20:41:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कई दिनों बाद दिखा ये दिग्‍गज खिलाड़ी, हो गई ऐसी हालात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 3:35PM | Updated Date: Oct 23 2019 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की कुछ तस्‍वीरें सामने आई है। पृथ्वी शॉ करीब ढाई महीने बाद कैमरे के सामने आये हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक और छत्तीसगढ़ का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान शॉ स्टैंड्स में बैठे थे। क्रिकेट के मैदान से दूर रहने का असर होने शरीर पर साफ़ दिखाई दे रहा था।
 
उनका वजन पहले से काफी ज्यादा लग रहा था। वह मयंक अग्रवाल से बात करते दिखे और मयंक ने इशारे में ही उनके बढ़े वजह के बारे में बता दिया। बता दें कि पृथ्वी काफी समय से मैदान से बाहर हैं। जुलाई के अंत में बीसीसीआई ने डोपिंग टेस्ट में फेल होने की वजह से उनपर बैन लगा दिया था। 15 नवंबर तक उनपर बैन लगा और पिछले काफी समय से वह मीडिया से सोशल मीडिया से दूर चल रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »