20 Apr 2024, 11:56:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के संन्‍यास पर गांगुली बोले - जब तक मैं हूं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 3:33PM | Updated Date: Oct 23 2019 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट की दुनिया से दूर है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष के तौर कार्यभार संभालने के बाद सौरव गांगुली ने धोनी के संन्‍यास को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। कार्यभार संभालने के बाद सौरव गांगुली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान उनसे महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट और टीम में रोल पर सवाल किए गए। 
 
'दादा' ने इसपर सटीक जवाब दिया और कहा कि धोनी भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी हैं और जबतक मैं हूं तो हर प्लेयर का सम्मान किया जाएगा। सौरव ने कहा कि जो चैम्पियन होते हैं, वह जल्द नहीं जाते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सौरव से पूछा गया कि क्या उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के मसले पर टीम मैनेजमेंट या सेलेक्टर्स से बात की है। इसपर सौरव गांगुली ने कहा कि जब मैं टीम से बाहर गया था तो भी इस तरह की बातें होती थीं, लेकिन मैंने वापसी की। महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय क्रिकेट के बहुत बड़े प्लेयर हैं। अगर आप उनके रिकॉर्ड को देखेंगे तो सिर्फ तारीफ ही निकलती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »