रांची। दक्षिण साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। भारत ने 497/9 के जवाब में साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 162 रनों पर ऑल आउट कर दिया। पहली पारी के आधार पर 335 रन की बढ़त लेने वाली विराट कोहली की टीम ने साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन पर खेलने के लिए बुलाया। इसके साथ ही विराट ने एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार फॉलोऑन देने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। रांची टेस्ट में विराट कोहली ने आठवीं बार किसी टीम को फॉलोऑन पर खेलने के लिए बुलाया। इससे पहले तक ये रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम था। अजहरुद्दीन ने अपने करियर में विरोधी टीमों को आठ बार फॉलोऑन पर खेलने के लिए बुलाया था। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी हैं। उन्होंने अपने करियर में पांच बार फॉलोऑन दिया था।