19 Apr 2024, 06:51:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के घर में रोहित का धमाका - लगाया तीसरा शतक, तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 3:30PM | Updated Date: Oct 19 2019 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। हिटमैन रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में भी खुद को एक हिट बल्लेबाज के तौर पर स्थापित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दमदार शतक लगाते हुए शनिवार को यहां झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीने मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में खराब शुरुआत के बाद भारतीय पारी को संभाल लिया। रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक छक्का जमाकर पूरा किया। 
 
भारतीय पारी के 45वें ओवर में भारत के हिट मैन ने स्पिनर डिन पीट की गेंद पर छक्का जमाया और इस सीरीज में अपना तीसरा शतक जमाने का कमाल कर दिखाया। रोहित के इस शतक ने टीम इंडिया को बुरी स्थिति से बाहर निकाला. अपनी शतकीय पारी के दौरान रोहित ने कुछ नए रिकॉर्ड्स अपने नाम किए, जबकि कुछ रिकॉर्ड्स की बराबरी की।
 
सीरीज में रोहित का ये तीसरा शतक है। इससे पहले रोहित ने विशाखापत्तनम में हुए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में भी शतक लगाया था। वहीं रोहित के करियर का ये छठवां टेस्ट शतक है। सिर्फ 39 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम को रोहित ने संभाला, जिन्होंने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी कर डाली। रहाणे ने भी सीरीज में अपना दूसरा अर्धशतक लगाया।
 
 रोहित ने बनाएं ये रिकॉर्ड्स 
1.रोहित शर्मा एक सीरीज में बतौर ओपनर 3 शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उससे पहले ये कारनामा सिर्फ सुनील गावस्कर ने किया था। गावस्कर ने ऐसा 3 बार किया था। इनमें से 2 बार तो गावस्कर ने सीरीज में 4-4 शतक लगाए थे। गावस्कर ने दोनों बार वेस्टइंडीज के खिलाफ (1970-71 और 1978-79) में ये किया था। जबकि 1977-78 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 शतक लगाए थे।
 
2.रोहित ने अपनी पारी में अभी तक 4 छक्के लगाए हैं। इस तरह वो इस सीरीज में 17 छक्के लगा चुके हैं। एक सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का ये नया रिकॉर्ड है। इससे पहले वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर ने 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैच की सीरीज में 15 छक्के जड़े थे।
 
3.इतना ही नहीं, एक कैलेंडर ईयर में बतौर ओपनर सभी फॉर्मेट में रोहित ने 9 शतक भी जड़ दिए हैं। रोहित ने इसमें सचिन तेंदुलकर, ग्रीम स्मिथ और डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली है।
 
4.रोहित ने अपनी शतकीय पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वो 40वें भारतीय क्रिकेटर हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »