19 Apr 2024, 07:54:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा ने शतक जड़ तोड़ दिया 22 साल पूराना ये रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 2:25PM | Updated Date: Oct 19 2019 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के ओपनर और दिग्‍गज बल्‍लेबाज रोहित शर्मा ने आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्‍ट मैच में भी शतक जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। रोहित शर्मा ने आज से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में शुरू हुए तीसरे और अन्तिम टेस्ट मैच में पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन का एक 22 साल पूराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।रोहित शर्मा ने इस मैच में जैसे ही 72वां रन बनाया वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
 
इससे पहले ये रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरूद्दीन के नाम दर्ज था। अजहरुद्दीन ने 1996-97 में छह पारियों में 388 रन बनाए थे। वहीं वीरेन्द्र सहवाग ने 2007-08 में पांच पारियों में 372 रन बनाए थे। रोहित शर्मा अभी तक तीसरे टेस्ट मैच में 78 रन बना चुके हैं। इस प्रकार उनके इस टेस्ट सीरीज में कुल 395 रन हो गए हैं। अब उनकी नजर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जैक्स कालिस के रिकॉर्ड पर है। जिन्होंने दोनों टीमों की ओर से सबसे ज्यादा 498 रन बनाए हैं। जैक्स कालिस 2010-11 में पांच पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »