28 Mar 2024, 14:33:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

गांगुली का अध्यक्ष बनना खिलाड़ियों के लिए अच्छी बात : साहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 2:13AM | Updated Date: Oct 19 2019 2:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारतीय टेस्ट विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनका अध्यक्ष बनना खिलाड़यिों के लिए अच्छी बात है। साहा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार से यहां होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘दादा बीसीसीआई के अध्यक्ष बन रहे हैं, तो इससे खिलाड़ियों को मदद मिलेगी।’’ उन्होंने कहा कि गांगुली भारतीय क्रिकेट में कई सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। 

गांगुली के नेतृत्व वाली बंगाल टीम का हिस्सा रहे साहा ने इसे खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद बताते हुए कहा कि उन्हें खिलाड़यिों की जरूरतों के बारे में पता है। एक खिलाड़ी के तौर पर और खासकर टीम को इसका फायदा होगा। उन्हें उम्मीद है कि दादा की नई भूमिका के बाद खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा। साहा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी मौजूदा सीरीज में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। साहा ने पुणे में दूसरे टेस्ट मैच में कुछ कमाल के कैच लपके। साहा छह दिन के बाद अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगे। युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत प्रतिस्पर्धा के बारे में पूछे जाने पर साहा ने कहा कि इससे दोनों विकेटकीपरों के बीच रिश्ते प्रभावित नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम हमेशा एक-दूसरे की गलतियों को बताने की कोशिश करते हैं। यह अब तक अच्छा चल रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »