28 Mar 2024, 16:32:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी का बड़ा खुलासा - मेरी मां आज भी करती हैं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 12:33PM | Updated Date: Oct 17 2019 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने संन्‍यास को लेकर काफी चर्चाओं में बने हुए है। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू में धोनी ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में आने वाली मुश्किलों का कैसे निपटारा किया। विश्व कप के बाद से ही धोनी के संन्यास के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया था, लेकिन कैप्टन कूल इन सभी बातों को नजरअंदाज करते हुए क्रिकेट मैदान से दूसर चल रहे हैं। मगर अभी तक उन्होंने संन्यास का ऐलान नहीं किया है।
 
धोनी ने नई दिल्ली में एक उत्पाद लॉन्च कार्यक्रम के दौरान कहा, 'आप निराश नहीं हो सकते। आपको शांत रहने और अधिक से अधिक रन बनाने और अच्छी तरह से रन बनाने की आवश्यकता होती है।' नरेंद्र मोदी की बीजेपी सरकार ने कैशलेस इंडिया को खासा प्रमोट किया है। धोनी नई दिल्ली में एक कैशलेस डिजिटल लेनदेन प्रचार कार्यक्रम का हिस्सा बने। यहां माही ने सभी से देश में कैशलेस लेनदेन बढ़ाने के लिए डिजिटल लेनदेन का विकल्प चुनने की गुजारिश की। इसपर धोनी ने बताया, 'मेरी मां अभी भी नकद लेनदेन को प्राथमिकता देती हैं, लेकिन मैं उन्हें कैशलेस और डिजिटलाइजेशन से प्रेरित करने की कोशिश कर रहा हूं।' 
 
विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी को धीमी बल्लेबाजी के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इसके बाद चारों तरफ धोनी के संन्यास की खबरें जोरों शोरों से चर्चा में आई। लेकिन कैप्टन कूल ने इन शभी चर्चाओं को दरकिनार करते हुए खुद को क्रिकेट मैदान से दूर कर लिया।
माही आखिरी बार हाथ में बल्ला लिए विश्व कप के सेमीफाइनल में ही नजर आए थे। इसके बाद पहले उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे के लिए खुद को अनुपलब्ध करार दिया। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज और अब 3 नवंबर से शुरु हो रही घरेलू सीरीज में भी धोनी अनुपलब्ध रहेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी को विश्व कप के दौरान इंजरी हुई थी जिसे हील करने के लिए अब वह क्रिकेट से दूर चल रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »