28 Mar 2024, 17:50:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पेट भरने के लिए भाड़े की गाड़ी चला रहा है ये क्रिकेटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 11:19AM | Updated Date: Oct 16 2019 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हाल ही में पूर्व पाकिस्तानी घरेलू क्रिकेटर फजल सुभान का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें वह एक वैन चला रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मोहम्मद हफीज ने पीसीबी के नए मॉडल पर निशाना साधा है, जिसमें देश में क्रिकेट को बदलने की बात कही गई है। पाकिस्तान के एक पत्रकार ने सुभान का एक विडियो वायरल किया है जिसमें यह घरेलू क्रिकेटर अपने संघर्ष की गाथा को बयां कर रहा है। इस वीडियो के बाद हफीज ने पीसीबी के नए मॉडल पर सवालिया निशान खड़े किए हैं।
 
हम्मद हफीज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने देश में क्रिकेटरों की बदहाली  को लेकर दुख जताया है। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया वो घरेलू क्रिकेट खेल चुके फजल सुभान का है। जो अब लोडिंग वाहन चलाते हुए अपने परिवार का गुजारा चला रहा है। सुभान ने 40 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इस वीडियो को पहले वहां के एक जर्नलिस्ट ने शेयर किया था, जिसके बाद वो वायरल हो गया और उसी वीडियो को हफीज ने शेयर कर दिया। अपने ट्वीट में हफीज ने क्रिकेटरों की तंगहाली के लिए पीसीबी के नए क्रिकेट मॉडल को जिम्मेदार बताया। 
 
अपने ट्वीट में हफीज ने लिखा, 'सचमुच बहुत दुख की बात है, इनके जैसे अन्य कई पीड़ित भी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। नया सिस्टम सिर्फ 200 खिलाड़ियों की देखभाल करेगा, लेकिन नए मॉडल की वजह से कई हजार क्रिकेटर्स और मैनेजमेंट स्टाफ बेरोजगार हो गए हैं। मैं नहीं जानता क्रिकेट बिरादरी में आए इस बेरोजगारी की जिम्मेदारी कौन लेगा' आगे उन्होंने दुआ की इमोजी बनाते हुए लिखा, 'सभी पीड़ितों के लिए दुआ करिए।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »