19 Apr 2024, 21:15:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंग्लैंड की दिग्गज ऑलराउंडर जैनी गुन ने लिया संन्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 1:47AM | Updated Date: Oct 16 2019 1:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। इंग्लैंड की दिग्गज ऑलराउंडर जैनी गुन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। गुन ने 2004 में 18 वर्ष की उम्र में अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत की थी। गुन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में कुल मिलाकर 259 मैच खेले हैं। केवल चार्लोट एडवर्ड्स (309) ने गुन से ज्यादा मैच खेले हैं। 

गुन ने इंग्लैंड की ओर से तीन बार विश्व कप और पांच बार एशेज सीरीज खेली है। गुन का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच अगस्त 2004 में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व का पहला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच था। इस वर्ष जून में गुन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अंतिम टी-20 मैच खेला था। गुन ने वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से खेलते हुए 137 विकेट लिए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »