18 Apr 2024, 05:58:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

संन्यास के बाद समाज ऐसा काम कर रहे हैं युवराज सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 11:13AM | Updated Date: Oct 15 2019 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह क्रिकेट से संन्‍यास लने के बाद अब समाज सेवा कर रहे हैं। संन्यास के बाद युवराज सिंह समाज सेवा से जुड़े कई अच्छा कार्य कर रहे हैं। पद्म श्री से सम्मानित, क्रिकेटर युवराज सिंह अपने संन्यास के बाद अपने जीवन का आनंद ले रहे हैं और समाज सेवा से जुड़े कामों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। युवराज सिंह ने शुक्रवार को होली हार्ट प्रेसीडेंसी स्कूल में युवराज सिंह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (YSCE) का उद्घाटन किया है। 
 
उत्साहित छात्रों और कर्मचारियों से भरी इस सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'युवा लोगो को कड़ी मेहनत करने, अनुशासित रहने और खेल प्रयासों में सक्रिय होने की आवश्यकता है। हम विश्व स्तरीय सुविधाएं दे रहे हैं। मैं छात्रों को यह समझाना चाहता हूं कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। पढ़ाई और खेल दोनों में ही सक्रिय रहना आवश्यक है। मैं सलाह देना चाहूंगा, कि किसी भी रूप में खेल को छात्रों के स्कूली जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। वाईएससीई का उद्देश्य क्रिकेट और अन्य खेल के उत्थान के लिए विश्व स्तरीय सुविधाओं की पेश कराना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »