29 Mar 2024, 19:22:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मणिपुर 52 पर ढेर, उत्तराखंड 253 रन से जीता क्रिकेट हजारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 12:57AM | Updated Date: Oct 14 2019 12:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड ने विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप मुकाबले में सिक्किम को रविवार को मात्र 52 रन पर ढेर कर मुकाबला 253 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। कारण वीर कौशल के 54, कप्तान उन्मुक्त चंद के 54, तन्मय श्रीवास्तव के 53 और अवनीश सुधा के 69 रन से उत्तराखंड ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 305 रन बनाये जबकि मणिपुर की टीम 21.1 ओवर में मात्र 52 रन पर ढेर हो गयी।
 
सनी राणा ने 26 रन पर पांच विकेट झटके। उत्तराखंड की आठ मैचों में यह पांचवीं जीत है और वह 26 अंकों के साथ तालिका में टॉप पर आ गया है। महाराष्ट्र ने हिमाचल को हराया  वडोदरा (वार्ता) अज़ीम काजी की 84 रन की शानदार पारी से महाराष्ट्र ने हिमाचल प्रदेश को ग्रुप ए और बी मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया। हिमाचल ने नौ विकेट पर 201 रन बनाये जबकि हिमाचल ने 48.4 ओवर में सात विकेट पर 205 रन बनाकर मैच जीत लिया। महाराष्ट्र की नौ मैचों में यह दूसरी जीत है और उसके 18 अंक हो गए हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »