29 Mar 2024, 03:30:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस खिलाड़ी ने 12 साल बाद छोड़ा इंग्‍लैंड का साथ, कही बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 1:09PM | Updated Date: Oct 13 2019 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर 12 साल बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से अलग हो गए हैं। इंग्लैंड टीम के पूर्व कोच रहे एंडी फ्लावर ने 12 साल तक इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साथ जुड़े रहने के बाद ईसीबी को अलविदा कह दिया है। इंग्लैंड क्रिकेट के साथ उन्होंने जितना भी वक्त बिताया उस बीच में उन्होंने टीम को कई कामयाबी दिलाई। अपने कार्यकाल में उन्होंने पहली बार इंगलैंड को विश्व चैंपियन का खिताब दिलाया।
 
लेकिन एंडी फ्लावर और ग्रांड फ्लावर का विश्‍व क्रिकेट में खासा दबदबा हुआ करता था। टीम भले ही हारती थी, लेकिन फ्लावर बंधु अपनी छाप छोड़ दिया करते थे। यहां तक कि टीम कभी जीतती भी थी तो इन्‍हीं दोनों फ्लावार बंधुओं की दम पर ही। इन्‍हीं फ्लावर बंधुओं में से एक एंडी फ्लावर फिलहाल इंग्‍लैंड के कोच हुआ करते थे। अब उन्‍होंने इंग्‍लैंड एंड वेल्‍स क्रिकेट से अपने आप को अलग कर लिया। 
इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर 12 साल बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से अलग हो गए हैं। एंडी ने ईसीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा, ये सचमुच मेरे लिए बेहद खास रहा। जिम्बाब्वे के पूर्व बल्लेबाज एंडी को 2007 में पीटर मूर्स के साथ इंग्लैंड क्रिकेट टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया था। इसके दो साल बाद वह टीम के मुख्य कोच बने थे। बाद में वह 2014 में वो इंग्लैंड लायंस के साथ जुड़ गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »