20 Apr 2024, 13:05:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकता है ये दिग्‍गज बल्लेबाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 11:35AM | Updated Date: Oct 11 2019 7:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज से पुणे में खेला जा रहा है। इस मैच्‍ में टीम इंडिया के ओपनर और दिग्‍गज बल्‍लेबाज रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच की दोनों पारियों में शतक लगातक इतिहास रचने वाले रोहित शर्मा इस मैच में भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है और इस रिकॉर्ड में पूर्व सलामी बल्लेबाज सहवाग का भी एक रिकॉर्ड शामिल है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए टेस्ट मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड अभी तक पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम है। जिन्होंने अफ्रीका के खिलाफ खेले 15 टेस्ट मैचों में 17 छक्के जड़े है।
 
वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा है। रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले 7 टेस्ट मुकाबले में 16 छक्के लगाए है। अगर रोहित इस मुकाबले में दो छक्के और लगाते है तो वो सहवाग से आगे निकल जाएंगे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
 
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे जयादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे पायदान पर भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे है। जिन्होंने 8 टेस्ट मुकबले में कुल 11 छक्के लगाए है। वहीं इस सूची में चौथे पायदान पर पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान है, जिन्होंने 12 टेस्ट मैचों में 9 छक्के लगाए है। जबकि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में पांचवें नंबर है जिन्होंने 25 टेस्ट मैचों में 9 छक्के लगाए है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »