29 Mar 2024, 03:30:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया का ये बल्‍लेबाज बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 2:39PM | Updated Date: Oct 10 2019 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इन दिनों टेस्‍ट सीरीज खेली जा रही है। अब सीरीज का दूसरा टेस्‍ट मैच आज से पुणे में खेला जा रहा है। कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान के रुप में विराट कोहली का यह 50वां मैच है। भारतीय टीम में हनुमा विहारी की जगह उमेश यादव को जगह मिली वहीं दक्षिण अफ्रीका ने डेन पीट की जगह एनरिच नॉर्तजे को मौका दिया। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को हेलमेट पर गेंद आकर लगी। भारतीय पारी के 11वें ओवर में डेब्यू कर रहे एनरिच नॉर्तजे के पटकी हुए गेंद की लाइन से मयंक खुद को अलग नहीं कर पाए।
 
उन्होंने झुक कर गेंद को छोड़ने की कोशिश की लेकिन वह सीधे हेलमेट पर लगी। हेलमेट में लगने के बाद यह विकेटकीपर के ऊपर से बाउंड्री के बार चार रनों के लिए चली गयी लेकिन मयंक असहज दिखे। 11वें ओवर में उनके सिर पर गेंद लगाने के बाद टीम के नये फिजियो नितिन पटेल मैदान पर आये और उन्होंने मयंक अग्रवाल को चेक किया। इसके साथ ही मयंक ने अपना हेलमेट भी बदल लिया। गेंद लगने के बाद उनके गर्दन में भी परेशानी दिखी और इसके बारे में उन्होंने फिजियो नितिन पटेल को भी बताया। इसके बाद उन्होंने मयंक के गर्दन को भी चेक किया। इसके बाद उन्हें बल्लेबाजी जारी रखने को अनुमति दी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »