29 Mar 2024, 07:15:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के स्पेशल क्लब में शामिल हुआ यह गुमनाम कप्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 2:38PM | Updated Date: Oct 10 2019 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्‍तान को उसी के घर में शर्मनाक हार देकर श्रीलंका ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें कि श्रीलंका ने पाकिस्तान को तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हरा दिया है। जब श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और माइकल क्लार्क के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
 
दरअसल, लगभग 10 साल पहले हुए आतंकी हमले के बाद पहली बार श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान जाने को तैयार हुई थी, लेकिन कप्तान लसिथ मलिंगा, एंजेला मैथ्यूज समेत कई अनुभवी खिलाड़ियों ने सुरक्षा कारणों के चलते सीरीज में खेलने से साफ मना कर दिया था। नतीजतन 28 वर्षीय दासुन शनाका को पाकिस्तान के दौरे के लिए श्रीलंकाई टी-20 टीम की कमान सौंपी गई।
 
खुद पर जताए इस भरोसे को शनाका ने न सिर्फ सही साबित किया, बल्कि अपनी पाकिस्तान के खिलाफ अपनी कप्तानी में शुरुआती तीन टी-20 मैच जीतने वाले दुनिया के तीसरे कप्तान भी बन गए। उनसे पहले सिर्फ पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (2007-2012) और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ही ऐसा कर पाने में कामयाब हो पाए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »