28 Mar 2024, 22:27:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IND vs SA : भारत का स्कोर 50 पार, पुजारा-मयंक क्रीज पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 11:48AM | Updated Date: Oct 10 2019 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का आज दूसरा टेस्‍ट मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। विराट कोहली ने टीम में एक बदलाव किया है। उन्होंने हनुमा विहारी की जगह तेज गेंदबाज उमेश यादव को इस मैच में खिलाया है।
 
इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका ने भी एक बदलाव किया है। उन्होंने एनरिच नॉट्स को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।भारत की नजरें इस मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी।
 
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, उमेश यादव, ऋद्घिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा,
रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।
 
डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, थ्युनिस डि ब्र्यून, टेम्बा बावुमा, फैफ डुप्लेसी (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सेनुरन मुथुसामी, वर्नोन फिलेंडर, केसव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉट्ज
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »