29 Mar 2024, 21:02:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बेन स्टोक्स ने अपनी ही पत्नी का दबा दिया गला!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 12:18AM | Updated Date: Oct 10 2019 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स फिर विवादों में घिर गए हैं, उन पर पत्नी का गला दबाने का आरोप लगा है।  तस्वीर का हवाला देकर यह भी कहा जा रहा था कि झगड़े के दौरान बेन ने अपनी पत्नी क्लेयर का गला दबा दिया। लेकिन अब क्लेयर ने सच बता दिया है। उन्होंने कहा कि से सारी बातें बकवास हैं। 
 
दरअसल, सारा मामला पिछले हफ्ते आयोजित हुए प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन अवॉर्ड के दौरान सामने आई उस तस्वीर से जुड़ा है, जहां स्टोक्स का हाथ उनकी पत्नी के गले पर है। यह फोटो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद अब जाकर स्टोक्स की पत्नी क्लेयर ने सफाई दी है।
 
क्लेयर ने ट्विटर पर इन आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने लिखा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ये लोग इतना सबकुछ कैसे बना सकते हैं। मैं और बेन हंसी मजाक में एक दूसरे का मुंह दब रहे थे, इस तरह हम अपना प्यार भी जता रहे थे, लेकिन लोगों ने इसे कहानियां बना दी, इसके तुरंत बाद हम मैकडोनाल्ड्स भी गए।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »