23 Apr 2024, 20:03:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अभिनेत्री वीना मलिक से भिड़े हरभजन सिंह, ये है वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 3:16AM | Updated Date: Oct 9 2019 3:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के क्रिकेटर हरभजन सिंह और पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में दिए गए भाषण को लेकर सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ गए। इमरान ने UNGA में जो भाषण दिया था, उसकी हरभजन ने ट्विटर पर आलोचना की थी। हरभजन ने मंगलवार को ऐसा ही कुछ किया। उन्होंने पाकिस्तानी अदाकारा वीना मलिक को करारा जवाब देते हुए कहा कि सार्वजनिक मंच पर कुछ कहने से पहले उन्हें (वीना मलिक) को अपने भाषायी हुनर को सुधार लेना चाहिए।
 
वीना ट्विटर पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए भाषण का बचाव कर रही थीं। मीरा लिखना चाह रही थीं, 'प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने भाषण में शांति की बात की। उन्होंने सच्चाई और उस डर की बात की है जो बेशक कर्फ्यू हटाने के बाद होगा। दुख की बात है कि वहां खून की नदियां बहेंगी। उन्होंने साफ किया कि यह धमकी नहीं बल्कि एक डर है। क्या तुम्हें अंग्रेजी समझ नहीं आती, हरभजन सिंह।'
 
टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन ने इस ट्वीट में स्पेलिंग की गलती को फौरन पकड़ लिया। उन्होंने लिखा surly क्या होता है। ओह अच्छा क्या यह Surely (निश्चित रूप से) है? लो जी देखो ये अंग्रेजी इनकी। आराम करो और अगली बार जब आप अंग्रेजी में कुछ पोस्ट करें तो एक बार पढ़ जरूर लें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »