20 Apr 2024, 03:01:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी की बेटी के पास भी है रणवीर सिंह जैसा चश्मा, देखें तस्‍वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 5:20AM | Updated Date: Oct 8 2019 5:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा अपनी क्‍यूट तस्‍वीरों को लेकर अक्‍सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। इस बीच धोनी ने खुद अपनी बेटी जीवा की एक ऐसी मजेदार तस्‍वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है। धोनी ने तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा, "बच्चे इन दिनों अलग हैं।" धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह और जीवा को एक ही जैसा चश्मा पहने हुए देखा जा सकता है। मगर इस तस्वीर से अधिक दिलचस्प जीवा की प्रतिक्रिया थी, जो धोनी ने साझा की।
 
जीवा ने किस तरह से प्रतिक्रिया व्यक्त की, जब उसने देखा कि रणवीर ने भी उसी तरह का चश्मा पहन रखा है। इस पर धोनी ने लिखा, "जीवा ने ऐसी प्रतिक्रिया दी कि उन्होंने मेरा चश्मा क्यों पहना हुआ है। इसके बाद वह चश्मे को खोजने के लिए ऊपर जाती है और अंत में कहती है कि मेरे चश्मे तो मेरे पास ही हैं। बच्चे इन दिनों अलग हैं। साढ़े चार साल की उम्र में तो मैं सोच भी नहीं पाता कि मेरे पास भी उन्हीं की तरह के सनग्लास हैं। अगली बार जब वह रणवीर से मिलेगी तो मुझे यकीन है कि वह कहेगी कि मेरे पास भी आपके जैसा ही चश्मा है।"इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए रणवीर ने जीवा को 'फैशनिस्टा' फैशन में रुचि रखने वाली) कहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »