19 Apr 2024, 20:35:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अफरीदी ने इस खिलाड़ी को लेकर कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 5:16AM | Updated Date: Oct 8 2019 5:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने विस्‍फोटक बाबर आजम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।  बाबर आजम को लेकर अफरीदी ने बड़ी भविष्यवाणी की है। दरअसल अफरीदी का मानना है कि बाबर आजम देश के लिए अगला दोहरा शतक लगा सकते हैं। बता दें कि पाकिस्तान के लिए एक मात्र दोहरा शतक फख़र ज़मान ने ही लगाया है। पाकिस्तान के लिए फखर जमां ने ही वनडे में अब तक दोहरा शतक लगाया है। बाबर आजम ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 115 रनों की शतकीय पारी खेली थी। 
 
आजम इसके साथ ही तीसरे सबसे तेज 11 शतक लगाने के मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया। आजम ने 71 पारियों में अपना 11वां शतका पूरा किया जबकि कोहली ने 82 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। अफरीदी ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, “मैं बाबर आजम से कहता हूं कि मैं आपको लंबी पारियां खेलते देखना चाहता हूं और आप सिर्फ 50 रन बनाने वाले खिलाड़ी नहीं हैं बल्कि आप 100, 150 या 200 रन बनाने में सक्षम हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »