28 Mar 2024, 15:23:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टाई छूटा रेलवे और राजस्थान का मुकाबला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2019 7:47PM | Updated Date: Oct 6 2019 7:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। रेलवे और राजस्थान का विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप सी मुकाबला रविवार को टाई छूटा। राजस्थान ने अर्जित गुप्ता के 90 रन की बदौलत 47.4 ओवर में 206 रन बनाये जबकि रेलवे की टीम दिनेश मोर की नाबाद 92 रन की बेहतरीन पारी के बावजूद 50 ओवर में आठ विकेट पर 206 रन बना सकी और मैच बराबर रहा। रेलवे के अब पांच मैचों से छह अंक और राजस्थान के छह मैचों से दो अंक हो गए हैं।

तमिलनाडु ने त्रिपुरा को 187 रन से पीटा अभिनव मुकुंद की 84 और बाबा अपराजित की 87 रन की शानदार पारियों से तमिलनाडु ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 315 रन बनाने के बाद त्रिपुरा को 187 रन से हरा दिया। त्रिपुरा की टीम 34.3 ओवर में 128 रन पर सिमट गयी। तमिलनाडु की यह लगातार छठी जीत है और वह 24 अंकों के साथ ग्रुप सी में शीर्ष पर बना हुआ है। त्रिपुरा के छह मैचों से 12 अंक हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »