19 Apr 2024, 09:38:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम से बाहर होने के बाद ऋषभ पंत कर रहे हैं ये काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 2:00PM | Updated Date: Oct 4 2019 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपनी खराब फार्म के कारण टीम इंडिया से बाहर किए गए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी विकेटकीपिंग को सुधारने के लिए किरण मोरे के साथ काम कर रहे हैं। मोरे भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में गिने जाते हैं। टीम प्रबंधन से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि पंत काफी मेहनती हैं। उनकी जगह ऋद्धिमान साहा को अंतिम-11 में चुने जाने में कोई दिक्कत नहीं है। बस टीम इतना चाहती है कि पंत स्पिन के खिलाफ अपनी विकेटकीपिंग को बेहतर करें।
 
बता दें कि लगातार अपने प्रदर्शन से निराश कर रहे ऋषभ पंत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम में जगह नहीं दी गई है। महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखे जा रहे पंत से सभी को बहुत उम्मीदें हैं। 21 साल के इस युवा खिलाड़ी को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार किया जा रहा है। लेकिन हाल के दिनों में उनके बल्ले से रन नहीं बने हैं जिसके लिए उनकी आलोचना भी हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »