29 Mar 2024, 11:46:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुंबई ने सौराष्ट्र को पांच विकेट से हरा दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2019 2:21AM | Updated Date: Oct 2 2019 2:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलुर। कप्तान श्रेयस अय्यर की 73 और सूर्यकुमार यादव की नाबाद 85 रन की शानदार पारियों से मुंबई ने सौराष्ट्र को विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में मंगलवार को पांच विकेट से हरा दिया। सौराष्ट्र ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 245 रन बनाये। शेल्डन जैक्सन ने 35, समर्थ व्यास ने 39, विश्वराज जडेजा ने 25, अर्पित वासवदा ने 59 और चिराग जानी ने नाबाद 40 रन बनाये। मुंबई की तरफ से शम्स मुलानी ने 49 रन पर तीन विकेट लिए। मुंबई ने 48 ओवर में पांच विकेट पर 248 रन बनाकर मैच जीत लिया।
 
कप्तान अय्यर ने 82 गेंदों पर 73 रन में नौ चौके और दो छक्के लगाए जबकि सूर्यकुमार ने 71 गेंदों पर नाबाद 85 रन में नौ चौके और तीन छक्के लगाए। मुंबई ने एक समय अपने पांच विकेट 133 तक गंवा दिए थे लेकिन सूर्य ने शुभम रंजने के साथ छठे विकेट की अविजित साझेदारी में 115 रन जोड़कर मुंबई को जीत दिला दी। रंजने ने 57 गेंदों पर नाबाद 45 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »