20 Apr 2024, 00:36:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली ने किया ये काम तो बना लेंगे वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 11:39AM | Updated Date: Oct 1 2019 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो अक्‍टूबर से तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज शुरू होगी। इस सीरीज में टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली एक और वर्ल्‍ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। विराट कोहली अगर तीन मैचों की इस सीरीज में 281 रन बना लेते है तो वह अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 21 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट कोहली अभी तक अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के 390 मैचों में 20,719 रन बना चुके हैं। विराट कोहली के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 68 शतक भी दर्ज है। इससे पहले विराट कोहली ने सबसे तेज 20,000 रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »