28 Mar 2024, 19:45:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गुजरात ने त्रिपुरा को 101 रन से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 2:32AM | Updated Date: Oct 1 2019 2:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। भार्गव मेरई की 125 रन की शानदार शतकीय पारी की मदद से गुजरात ने त्रिपुरा को विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में सोमवार को आसानी से 101 रन से हरा दिया। मेरई ने 135 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 125 रन बनाये जिसकी बदौलत गुजरात ने 50 ओवर में 305 रन का विशाल स्कोर बना दिया। मनप्रीत जुनेजा ने 50, अक्षर पटेल ने 45 और रुजुल भट्ट ने 40 रन का योगदान दिया।
 
त्रिपुरा की टीम इसके जवाब में आठ विकेट पर 204 रन ही बना सकी। त्रिपुरा की तरफ से मिलिंद कुमार ने एकतरफा संघर्ष करते हुए 126 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन और तन्मय मिश्रा ने 62 रन बनाये। गुजरात ने इस तरह लगातार तीसरी जीत दर्ज की और वह 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गया है जबकि त्रिपुरा को चार मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »