29 Mar 2024, 11:21:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार के बाद फैंस को आई धोनी की याद, टीम इंडिया पर भड़के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 1:18PM | Updated Date: Sep 23 2019 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टी-20 मैच में  विराट कोहली की टीम इंडिया को 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी ली है। इस मैच में टीम इंडिया के बल्‍लेबाजों ने काफी शर्मनाक प्रदर्शन किया। इस हार के बाद फैंस टीम इंडिया अपनी भड़ास निकाल रहे हैं और महेंद्र सिंह धोनी को याद कर रहे हैं। इस हार के बाद भारतीय फैंस पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बहुत याद आई। इस मुकाबले में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन से फैंस काफी निराश और गुस्से में नजर आए।
 
उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने गुस्से का इजहार भी किया। उनके निशाने पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और कुछ अन्य युवा खिलाड़ी रहे। इस दौरान कुछ फैंस महेंद्र सिंह धोनी की टीम में उपयोगिता बताने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि एमएस अभी भी टीम के लिए मूल्यवान है। दोनों देशों के बीच अब तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से विशाखापट्टनम में खेला जाना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »