19 Apr 2024, 06:49:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुनील गावस्कर का बड़ा बयान - मैं होता तो धोनी को बाहर कर देता...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 12:01PM | Updated Date: Sep 23 2019 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सुनील गावस्कर का मानना है कि अब वो समय आ गया है जब टीम इंडिया को धोनी से इतर सोचना चाहिए। अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड टी 20 को लेकर गावस्कर चाहते हैं कि अब युवाओं में निवेश करें। ताकि एक बेहतर टीम तैयार हो सके।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या धोनी को बांग्लादेश दौरे के लिए चुना जाना चाहिए, गावस्कर ने नकारात्मक में जवाब दिया। गावस्कर ने 'आज तक' से कहा, 'नहीं, हमें आगे बढ़ने की जरूरत है। महेंद्र सिंह धोनी कम से कम मेरी टीम में नहीं आते हैं। अगर आप टी 20 विश्व कप के बारे में बात कर रहे हैं, तो मैं निश्चित रूप से रिषभ पंत के बारे में सोचूंगा। सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अब धोनी का समय पूरा हो गया और टीम को उनसे आगे सोचना चाहिए।
 
सुनील गावस्कर ने ये भी कहा कि अगर रिषभ पंत नहीं चल रहे हैं तो फिर उसे संजू सैमसन की तरफ आगे देखना चाहिए। लेकिन धोनी के बारे में सोचना अब ठीक नहीं। गावसकर ने इंडिया टुडे ग्रुप से खास बातचीत में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 टीम में जगह पर कहा, 'नहीं अभी हमें धोनी से आगे सोचना पड़ेगा, अगर मैं टीम चुनूंगा तो उनकी जगह नहीं बनेगी।
 
अगर टी-20 विश्वकप के नज़रिये देखा जाए तो रिषभ पंत के बारे में सोचूंगा, अगर उससे भी आगे देखूं तो संजू सैमसन के बारे में सोचूंगा क्योंकि वो भी विकेटकीपिंग के साथ अच्छी बल्लेबाज़ी करते हैं। गावस्कर ने साफ शब्दों में कहा कि 'धोनी का समय पूरा हो गया है।  धोनी के प्रति पूरा सम्मान दिखाते हुए मैं कहना चाहता हूं कि उन्हें बाहर किए जाने से पहले विदाई मिल जानी चाहिए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »