17 Apr 2024, 03:42:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाकिस्तानी बल्‍लेबाज ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड - धोनी-गिलक्रिस्ट भी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 3:52PM | Updated Date: Sep 22 2019 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्तानी टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जिससे उन्‍होंने टीम इंडिया के महेंद्र सिंह धोनी और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को भी पीछे छोड़ दिया है। कामरान अकमल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना 31वां शतक जड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है।
 
अकमल ने फैसलाबाद में सेंट्रल पंजाब के लिए खेलते हुए ये कमाल नॉर्दर्न के खिलाफ मैच के पहले दिन शनिवार को किया। उनके इस शतक की मदद से पहले दिन पंजाब ने 369/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अपनी इस शतकीय पारी के साथ ही कामरान अकलम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 31 शतक लगाने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »