मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने संन्यास को लेकर छूब छाएं हुए हैं। इस बीच धोनी का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडिये सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी बांसुरी बजा रहे हैं। धोनी का यह वीडियो 7 सेकंड का है। वे एक मंझे हुए कलाकार की तरह बांसुरी बजा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने काला चश्मा पहना हुआ है। यह वीडियो पुराना है, क्योंकि इसमें अंबाती रायूडू भी नजर आ रहे हैं। साथ ही धोनी ने भारतीय टीम के जिस जर्सी को पहना है, वह भी पुरानी ही है।