25 Apr 2024, 01:03:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी की दिवानी हैं सनी लियोनी, किया ये बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 11:11AM | Updated Date: Sep 19 2019 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर ये हंगामा धोनी को संन्‍यास को लेकर मचा हुआ है। धोनी वर्ल्‍ड कप 2019 के खत्‍म होने के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से बाहर हैं। वहीं आज हम आपकों धोनी से जुड़ी एक खास बता बताने जा रहे हैं। बॉलीवुड की एक खूबसूरत अभिनेत्री धोनी को बेहद पसंद करती हैं। यह अभिनेत्री है सनी लियोन जो माही की दिवानी हैं। सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का जिक्र किया है कि टीम इंडिया में एक ऐसा खिलाड़ी है जिनकी वो दीवानी हैं। 
 
मुंबई में एक वेबसाइट के लॉन्च के मौके पर जब सनी से उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कैप्टेन कूल महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया। धोनी का नाम लेते हुए सनी ने उन्हें पसंद करने की वजह बताई कि वो उन्हें इसलिए पसंद करती हैं क्योंकि वो एक फॅमिली मैन हैं। मीडिया से बात करते हुए जब सनी से यह पूछा गया कि उनका फेवरेट क्रिकेटर कौन हैं तो उन्होंने कहा 'मेरे फेवरिट धोनी हैं।
 
मुझे लगता हैं कि उनकी बिटिया बहुत क्यूट है, है ना? मैंने उनकी जीवा धोनी के साथ कई फोटो देखी हैं और यह बहुत ही क्यूट लगती हैं। वो मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं और इसकी एक वजह उनका फैमिली मैन होना भी है।' दोस्त सनी लियोनी एक जानी मानी हस्ती है जिसको पूरा देश जानता है उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है इसी कारण से उनको बच्चा बच्चा जाने लगा है। बता दें कि सनी लियोनी अभिनेत्री और मॉडल हैं जोकि भारतीय फिल्म उद्योग में एक्टिव हैं। उनकी नागरिकता अमेरिकी है। 2003 में उन्हें पेंटहाउस पेट द ईयर के लिए नामित किया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »