24 Apr 2024, 10:26:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पापा बनने वाला है ये ऑलराउंडर खिलाड़ी - सामने आई प्रेग्‍नेंट पत्‍नी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 2:45PM | Updated Date: Sep 16 2019 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वेस्‍टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। बता दें कि आंद्रे रसेल जल्दी ही पिता बनने वाले है। आंद्रे रसेल की पत्नी जैसिम लॉरा प्रेग्‍नेंट हैं। आंद्रे रसेल ने खुद इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और पत्‍नी की तस्‍वीर शेयर करके दी। तस्‍वीर में रसेल और लॉरा दोनों ही सफेद आउटफीट्स में नजर आ रहे हैं।
 
बैकग्राउंड में गुब्बारे और फूल पूरे माहौल को और खुशनुमा बना रहे हैं। आपको बता दें कि आंद्रे रसेल ने इसके साथ ही सेलिब्रेशन का वीडियो भी शेयर मीडिया पर शेयर किया। वह एक बल्ला पकड़े हुए थे और उनकी पत्नी जेसिम लोरा के हाथ में एक बड़ी क्रिकेट गेंद थी। रसेल ने उन्हें गेंदबाजी करने को कहा लेकिन वह थोड़ी देर तक समझ नहीं पाई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »