24 Apr 2024, 23:35:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज सिंह को भाभी ने झूठे केस में फंसाया था - मांगी माफी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 1:03PM | Updated Date: Sep 14 2019 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट आकांक्षा शर्मा ने उस वक्त सबको हैरत में डाल दिया जब उन्होंने युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह से अपने अलग होने के पीछे की वजह बताई। अब भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रहे युवराज सिंह को एक बड़ी राहत मिली है। युवराज की भाभी आंकक्षा शर्मा ने बुधवार को अपने पूर्व पति और युवराज के भाई जोरावर से माफी मांगी ली। जोरावर ने आंकक्षा को पिछले महीने ही तलाक दिया था और अब गुजारा भत्ता के रूप में 48 लाख रुपये भी दे दिए हैं।
 
इसी के साथ आकांशा ने घरेलू हिंसा के सभी मामलों को भी वापस ले लिया जो उसने अपनी मां शबनम सहित युवराज के परिवार के सदस्यों के खिलाफ दायर किया था। बता दें आकांक्षा ने 2017 में गुरुग्राम और चंडीगढ़ की जिला अदालतों में युवी और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले दायर किए थे।
 
चार महीने की कानूनी लड़ाई के बाद आकांक्षा और युवराज सिंह के भाई जोरावर के बीच इस महीने तलाक हो गया। आकांक्षा ने युवराज और उनके परिवार के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए उनसे माफी भी मांगी। युवराज सिंह के परिवार ने आकांक्षा को 48 लाख रुपये की राशि गुजारे-भत्ते के तौर पर दी। आकांक्षा ने गुरुग्राम की अदालत में अक्टूबर 2017 में घरेलू हिंसा का मामला दायर कराया था जिसमें युवराज और उनकी मां शबनम को आरोपी बनाया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »