28 Mar 2024, 17:55:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत से भिड़ने से पहले हिमाचल घूमने निकले अफ्रीकी क्रिकेटर, देखें तस्वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 11:57AM | Updated Date: Sep 14 2019 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धर्मशाला। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 15 सितंबर से टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी पूरी तरह तैयार हैं। सीरीज का पहला मैच 15 सितंबर को धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर हिमाचल घूमने निकले। उनकी कुछ तस्‍वीरें भी सामने आई है। अफ्रीकी क्रिकेटर प्रयटन नगरी मैक्लोडगंज में घूमते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर अफ्रीकी क्रिकेटरों की मैक्लोडगंज की सजी दुकानों से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। गुरूवार को अभ्यास करने की बजाय खिलाड़ियों ने हिमाचल के मशहूर प्रयटन स्थल में से एक मैक्लोडगंज में समय बीताना चाहा।
 
दोपहर लगभग 12 बजे अफ्रीकी टीम होटल द पवेलियन से मैक्लोडगंज पहुंची। उसके बाद टीम के कई खिलाड़ियों ने मैक्लोडगंज में बाल कटवाए तो कइयों ने शाॅपिंग की। अफ्रीकी खिलाड़ियों देखने के लिए वहां स्थानीय व घूमने आए हुए लोगों में सेल्फी लेने की होड़ लग गई। खिलाड़ियों को देख लोग काफी खुशी जाहिर करने लगे। वहीं अफ्रीकी क्रिकेटरों ने भी अपने प्रशंसकों को सेल्फी लेने के लिए मना नहीं ही। सोशल मीडिया पर भी कई फैंस ने क्रिकेटरों के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। 
 
डेविड मिलर, शमशी ने शॉपिंग भी की। इस दौरान टीम मैनेजर भी खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने मैक्‍लो होटल में लंच किया। मिलर ने 3300 रुपए की शॉपिंग की। दुकानदार ने बताया मिलर ने परफयूम लिया। इसके अलावा हैंडीक्रॉफटस की दुकान से हुक्‍का भी खरीदा। इसे घर में शोपीस के तौर पर भी रखा जाता है। टीम मैनेजर ने भी 4100 रुपए की शॉपिंग की।
 
ब्यूरेन हैंड्रिक और रीजा हैंड्रिक ने स्थानीय सैलून में हेयर कटिंग भी करवाई। सैलून वाला खिलाड़ियों को देखकर हैरान रह गया, वहीं टीम के साथ चल रहे सुरक्षा कर्मियों ने सैलून संचालक को खिलाड़ियों के बाल कटवाने की इच्छा की जानकारी दी। खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से लाए गए मिनी व्हीकल में साउथ अफ्रीका की टीम कंडी स्थित होटल द पैवेलियन से वाया स्टेडियम व चीलगाड़ी रोड़ होते हुए पुलिस सुरक्षा में मैक्लोडगंज पहुंची। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »