20 Apr 2024, 15:24:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के संन्यास की पत्‍नी साक्षी का आया बयान, सबकी बोलती हुई बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 4:25PM | Updated Date: Sep 13 2019 4:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्‍यास पर पत्‍नी साक्षी धोनी ने ट्वीट कर खबरों पर प्रतिक्रिया दी।  उन्‍होंने कहा, 'इन्‍हें अफवाहें कहा जाता है। धोनी की आईपीएल टीम चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने भी संन्‍यास की अटकलों पर चुटकी ली। सीएसके के टि्वटर अकाउंट पर मशहूर टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्‍स' के एक डायलॉग का उपयोग करते हुए लिखा गया, 'आज नहीं.'।
 
बीते गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और उस पल को कभी ना भूलने वाला पल बताया। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके इस पल को लोग धोनी के संन्यास की खबर बना देंगे। विराट कोहली ने ट्विटर पर ट्वीट पोस्ट करते हुए लिखा, ऐसा मैच जो मैं कभी नहीं भूल सकता। खास रात। धोनी ने मुझे ऐसे दौड़ाया जैसे फिटनेसा टेस्ट के लिए दौड़ाना होता है। फिर क्या था सोशल मीडिया पर कोहली के इस ट्वीट के बाद धोनी के संन्यास की खबरें आना शुरु हो गईं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »