28 Mar 2024, 21:44:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आंद्रे रसेल के सिर पर लगी जोरदार गेंद - स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 3:50PM | Updated Date: Sep 13 2019 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के हेलमेट पर कैरेबियन प्रीमियर लीग के दौरान गुरुवार को गेंद लग गई जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। जमैका तलावाह को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। सेंट लूसिया जूक्स ने सबीना पार्क मैदान पर खेले गए इस मैच में 20 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत दर्ज की। जमैका तलावाह की पारी के 14वें ओवर में आंद्रे रसेल ने हार्डस विल्जोएन की एक शॉर्ट पिच गेंद को पुल करना चाहा। लेकिन विल्जोएन की यह गेंद रसेल के सिर पर (दाएं कान के पास) लगी।
 
'क्रिकइंफो' के अनुसार, यह घटना गुरुवार को सबाइना पार्क में तलवाह की बल्लेबाजी के दौरान 14वें ओवर में घटी जब रसेल शून्य के निजी स्कोर पर बल्लेबाज कर रहे थे और उन्होंने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया। पुल शॉट खेलने के प्रयास करने के कारण उनका सिर घूमा और उन्हें चोट लगी। वह उसी समय वह मैदान पर गिर गए और बाकी खिलाड़ियों ने रसेल का हेलमेट हटाकर उनकी चोट को देखा। 14वें ओवर में सेंट लूसिया के गेंदबाज हार्डस विल्जोएन ने पांचवीं गेंद शॉर्ट पिच की और आंद्रे रसेल ने उसे पुल करना चाहा। रसेल गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पाए और गेंद उनके सिर पर दाएं कान के पास लगी। रसेल तुरंत ही जमीन पर गिर पड़े।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »