16 Apr 2024, 10:01:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शादी से पहले विराट का इन दो अभिनेत्रियों के साथ था रिश्‍ता!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 1:07PM | Updated Date: Sep 13 2019 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में इटली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। शादी से पहले विराट और अनुष्‍का अपने रिश्‍ते को लेकर काफी चर्चा में थे। लेकिन क्‍या आपकों पता है अनुष्‍का शर्मा से पहले भी विराट कोहली का दो अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ चुका है। इन अभिनेत्रियों में एक बाहुबली फेम अभिनेत्री तमन्ना भाटिया तो दूसरी ब्राजील की अभिनेत्री इजाबेल लेट हैं।
 
बताया जाता है कि विराट कोहली और तमन्ना भाटिया पहली बार सेलकॉन के एक विज्ञापन में एक साथ दिखाई दिए थे। दोनों साल 2012 में एक दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेक अप हो गया। तमन्ना भाटिया से ब्रेक अप होने के बाद विराट का नाम ब्राजील की अभिनेत्री इजाबेल लेट से जुड़ा। विराट और इजाबेल सिंगापुर में डेट करते नजर आए थे। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल सका और दोनों का साल 2013 में ब्रेक अप हो गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »