25 Apr 2024, 02:48:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने बनाया ये बड़ा प्‍लान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 12:43PM | Updated Date: Sep 13 2019 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 15 सितबंर से टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम भारत पहुंच चुकी है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत में आईपीएल में खेलते है जिसका फायदा टीम को जरूर मिलेगा। बता दें कि वर्ल्‍ड कप 2019 में दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन काफी खराब रहा था।
 
हालांकि वान डर दुसेन ने अपने खेल से सभी को काफी प्रभावित किया था। जिसका फायदा उन्हें मिला भी। वान डर दुसेन को दक्षिण अफ्रीका का उपकप्तान बनाया गया है। वान डर दुसेन को अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करे अभी साल भर का समय भी नहीं हुआ है। 
 
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले वान डर दुसेन ने पत्रकारों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका भारत के खिलाफ खास तरह की रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा,'क्विंटन और डेविड ने भारत में काफी क्रिकेट खेला है। हम उनसे परिस्थितियों के बारे में काफी सवाल पूछेंगे और यह भी कि हमें किस तरह के गेंदबाजों का सामना करना पड़ेगा ताकि हम भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ तेजी से सामंजस्य बिठा सकें।
 
दक्षिण अफ्रीका एक सप्ताह पहले ही भारत आ गई है। ऐसे में खिलाड़ियों को यहां के मौसम में खुद को ढालने में काफी समय मिल जाएगा जो दक्षिण अफ्रीका के लिए फायदेमंद होगा। इस पर डर दुसेन ने कहा,'भारत आने के बाद हमने को कठिन ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया है और आने वाले समय में दो सेशन और करने हैं। यहां काफी उमस है, बिल्कुल डरबन जैसी. निश्चित रूप से यह हमारे लिए फायदेमंद है कि हम यहां एक सप्ताह पहले यहां पहुंचे है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »