19 Apr 2024, 18:20:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अनुष्का की गोद में दिखे विराट कोहली, फैंस बोले - नजर न लगे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 12:47PM | Updated Date: Sep 12 2019 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्‍नी और अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा के साथ अपनी एक तस्‍वीर शेयर की है। इस तस्‍वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस तस्‍वीर में विराट कोहली पत्‍नी अनुष्‍का की गोद में लेटे हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर वेस्टइंडीज दौरे के दौरान की ही लग रही है। विरुष्का की जोड़ी को इस फोटो पर फैन्स के बेहद प्यार भरे रिएक्शंस मिल रहे हैं। इस फोटो में अनुष्का एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं और कोहली उनकी गोद में लेटकर पोज दे रहे हैं।
 
कोहली ने इस फोटो का कैप्शन दिल वाली इमोजी दिया है। इस फोटो में जहां कोहली बिना शर्ट-टीशर्ट के बेहद ही डैशिंग लग रहे हैं, वहीं अनुष्का भी काले चश्मों में कहर ढा रहीं हैं। कोहली की पोस्ट पर फैन्स प्यार भरे कॉमेंन्ट्स भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'प्यार हो तो ऐसा हो, इन दोनों लव बर्ड्स की तरह।' वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, 'हाय नजर न लगे तो किसी ने सुपर कपल कहते हुए हमेशा साथ रहने की दुआएं दे दी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »