19 Apr 2024, 09:06:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रवि शास्त्री की बढ़ी सैलरी - अब मिलेंगे इतने करोड़ रुपए!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 3:21PM | Updated Date: Sep 10 2019 3:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री का हाल ही में कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू हुआ है। कपिल देव की अध्यक्षता वाली समिति ने उनको इंटरव्यू के बाद इस पद पर बनाए रखने का फैसला लिया। अब खबर है कि नए कॉन्ट्रैक्ट के तहत कोच की सैलरी में इजाफा किया गया है। उनकी सैलरी में 20 फीसदी का इजाफा होने वाला है। मुंबई मिरर में छपी खबर के अनुसार अब मुख्य कोच को 9.5 से 10 करोड़ रुपए सालाना मिलेंगे।
 
इससे पहले शास्‍त्री को करीब आठ करोड़ रुपए सालाना मिल रहे थे।  अगले दो साल तक शास्‍त्री बढ़ी हुई सैलरी के साथ टीम इंडिया के मुख्य कोच बने रहेंगे। इसी के साथ रवि शास्‍त्री की सैलरी भारतीय कप्तान विराट कोहली से भी ज्यादा हो जाएगी। अभी तक भारतीय कप्तान को सात करोड़ रुपए सालाना ‌मिलते हैं। रवि शास्‍त्री के अलावा सपोर्ट स्टाफ की सैलरी में भी अच्छा इजाफा होने की उम्मीद है। गेंदबाजी कोच भरत अरुण को 3.5 करोड़ रुपए मिलेंगे, जबकि विक्रम राठौड़ को करीब 2.5 से 3 करोड़ रुपए मिल सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »