18 Apr 2024, 19:06:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम धर्मशाला पहुंची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 12:19AM | Updated Date: Sep 10 2019 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धर्मशाला स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 15 सितंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमों के बीच खेले जाने वाले टी-20 श्रंखला के पहले मैच के लिए मेहमान दक्षिण अफ्रीका की टीम आज यहां पहुंच गई। मेहमान टीम दिल्ली से एक विशेष विमान से कांगड़ा हवाईअड्डे पहुंची जहां हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने इसका जोरदार स्वागत किया। क्रिकेट टीम इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धर्मशाला रवाना हो गई। 

मेहमान टीम छह दिन तक यहां स्टेडियम में अभ्यास करेगी। जबकि भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली के नेतृत्व में 13 सितम्बर को यहां पहुंचेगी तथा वह 14 सितंम्बर को मैदान में पसीना बहाएगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मैच धर्मशाला, दूसरा मैच 18 सितम्बर को मोहाली और तीसरा तथा  अंतिम मैच बेंगलुरु में 22 सितम्बर को खेला जाएगा।

इस बीच एचपीसीए ने राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उक्त मैच का न्यौता दिया है। क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य तेज प्रकाश चोपड़ा ने बताया कि एचपीसीए के पदाधिकारियों ने आज सुबह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें मैच की तैयारियों को लेकर जानकारी दी तथा उन्हें आमंत्रित किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »