28 Mar 2024, 15:55:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन लगाया था पहला वनडे शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 2:55PM | Updated Date: Sep 9 2019 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के दिग्‍गज खिलाड़ी रहे सचिन तेंदुलकर के नाम क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज है। सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में 100 शतक लगाए हैं। यह कारनामा करने वाले वह इकमात्र ही क्रिकेटर हैं। लेकिन क्‍या आपकों पता है सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर का पहला शतक कब जड़ा था। सचिन तेंदुलकर को वनडे करियर में अपना पहला शतक लगाने में पांच साल लग गए थे। 77 मैचों के बाद सचिन के बल्ले से पहला वनडे शतक नौ सितंबर 1994 को निकला।
 
श्रीलंका में  सिंगर वर्ल्ड सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन ने अपना पहला वनडे शतक लगाया। सीरीज का तीसरा मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। भारत की तरफ से मनोज प्रभाकर और सचिन तेंदुलकर ओपनिंग करने क्रीज पर आए। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और प्रभाकर केवल 20 रन बनाकर आउट हो गए।
 
सचिन ने अर्धशतक लगाने में समय लिया लेकिन इसके बाद उनके रनों की गति बढ़ गई। एक तरफ भारत के विकेट गिरते जा रहे थे, दूसरी ओर सचिन क्रीज पर डटे रहे। अपनी पारी की 119वीं गेंद पर सचिन का पांच साल का इंतजार खत्म हो गया और उन्होंने अपना शतक पूरा किया। सचिन ने 130 गेंदों में 110 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने आठ चौके और दो छक्के भी लगाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »