24 Apr 2024, 06:46:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट, सहवाग सहित क्रिकेट जगत ने इसरो को सराहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2019 1:09AM | Updated Date: Sep 8 2019 1:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली और पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सहित क्रिकेट जगत ने चंद्रयान-2 मिशन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रयासों की सराहना की। चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का चांद की सतह से दो किलोमीटर दूर रहने पर मिशन नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया था। इसरो ने शनिवार को बताया कि लैंडर विक्रम के चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया पूर्वनिर्धारित योजना के अनुसार चल रही थी तथा चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की दूरी तक उसका प्रदर्शन सामान्य था।
 
लेकिन इसके बाद धरती पर स्थित केन्द्र से लैंडर का संपर्क टूट गया। विराट ने ट्वीट कर कहा, ‘‘विज्ञान में असफलता नाम की कोई चीज नहीं है। हम प्रयोग करते रहेंगे और सफल होंगे। इसरो के वैज्ञानिकों के लिए काफी सम्मान है जिन्होंने दिन-रात एक कर काफी मेहनत की। देश को आप पर गर्व है। जय हिंद।’’ सहवाग ने अपने चिरप्रतिचित अंदाज में ट्वीट कर कहा, ‘‘ख्वाब अधूरा रहा पर हौंसले जिंदा हैं, इसरो वो है, जहां मुश्किलें शर्मिंदा हैं। हम होंगे कामयाब एक दिन।’’ विराट और सहवाग के अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, स्पिनर हरभजन सिंह, तेज गेंदबाज इरफान पठान और क्रुणाल पांड्या ने भी इसरो के वैज्ञानिकों के प्रयासों के सराहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »