23 Apr 2024, 12:59:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अर्जुन-तिलक के शतक, भारत अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान को पीटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2019 8:21PM | Updated Date: Sep 7 2019 8:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोरातुवा। सलामी बल्लेबाज अर्जुन आजाद (121) और तिलक वर्मा (110) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत भारत अंडर-19 टीम ने एशिया कप के अपने दूसरे मुकाबले में शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान अंडर-19 टीम को 60 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन के 111 गेंदों में 11 चौकों और चार छक्कों तथा तिलक के 119 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के के सहारे 110 रन की बदौलत 50 ओवर में नौ विकेट पर 305 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान अंडर-19 की टीम 46.4 ओवर में 245 रन पर सिमट गयी। अर्जुन को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
 
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत की लेकिन अब्बास अली ने 38 के स्कोर में सुवेद पारकर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। पारकर ने तीन रन बनाए। इसके बाद अर्जुन और तिलक ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और पाकिस्तानी गेंदबाजों पर भारी पड़े। अर्जुन और तिलक ने दूसरे विकेट के लिए 183 रनों की बड़ी साझेदारी की और भारतीय टीम को मजबूत स्थिति पर पहुंचा दिया। अर्जुन के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गयी और उसके सात विकेट महज 45 रन पर गिर गए। भारत की पारी में शाश्वत रावत ने 18 और कप्तान ध्रुव जुरेल ने 10 रन बनाए जबकि अर्थव अनकोलेकर 16 रन बनाकर नाबाद रहे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »