28 Mar 2024, 17:47:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन तेंदुलकर ने खोला राज - स्टीव स्मिथ कैसे जड़ रहे हैं शतक पर शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2019 1:36PM | Updated Date: Sep 6 2019 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मि‌थ का शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। स्टीव स्मि‌थ ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर जारी चौथे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को अपने टेस्ट करियर का तीसरा दोहरा शतक जड़ा। इसी के साथ स्टीव स्मि‌थ ने टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली को एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह स्मिथ के टेस्ट करियर का 26वां शतक है।
 
दोहरे शतक की बात करें, तो स्मिथ ने अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक जमाया और ये तीनों इंग्लैंड के खिलाफ हैं। इसी के साथ स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में डॉन ब्रैडमैन के बाद सबसे तेजी से 26 शतक पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए। स्टीव स्मिथ ने 121 पारियों में अपने 26 शतक पूरे किए, जबकि ब्रैडमैन ने सिर्फ 69 पारियों में 26 शतक जमाए थे।
 
स्टीव स्मिथ के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में उन्हें आधुनिक युग का ब्रैडमैन करार दिया है। हर कोई उनके इस अद्भुत प्रदर्शन का राज जानना चाहता है। अब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों स्टीव स्मिथ धड़ाधड़ शतक जड़ रहे हैं।
 
मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट में स्मिथ के दोहरे शतक के बाद सचिन ने ट्वीट किया, जटिल तकनीक, लेकिन एक स्पष्ट मानसिकता। यही बात स्टीव स्मिथ को अन्य बल्लेबाजों से अलग करती है. शानदार वापसी. ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन का टेस्ट औसत 99.94 का है, लेकिन स्टीव स्मिथ ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से आधुनिक युग में खुद को उनके समकक्ष ला खड़ा किया है। स्मिथ ने इस सीरीज में 147.25 की औसत से 589 रन बनाए हैं।
 
स्मिथ के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रन बनाने के मामले में दूसरे स्‍थान पर काबिज इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के 81.75 की औसत से 327 रन हैं। वहीं स्टीव स्मिथ अब एशेज में शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट कर स्टीव स्मिथ से पूछा है कि आखिर वे खाते क्या हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी स्टीव स्मिथ की जमकर तारीफ की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »