23 Apr 2024, 14:45:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

'हैट्रिक' पर भिड़े हरभजन और गिलक्रिस्ट, भज्जी बोले- रोना बंद करो दोस्त....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2019 12:08PM | Updated Date: Sep 6 2019 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 18 साल पहले ली गई टेस्ट हैट्रिक पर इशारों ही इशारों में सवाल उठाने पर हरभजन सिंह ने एडम गिलक्रिस्ट को करारा जवाब दिया है। हरभजन सिंह टेस्ट क्रिकेट में साल 2001 में ये कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। अब हाल ही में वेस्ट इंडीज के खिलाफ हुए जमैका टेस्ट में जब जसप्रीत बुमराह ने हैट्रिक ली तो उनके एक फैन ने हरभजन का वो वीडियो ट्विटर पर शेयर कर दिया, जिसमें वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने रिकी पोन्टिंग, एडम गिलक्रिस्ट और शेन वॉर्न का विकेट लिया था। उस फैन ने इसे गिलक्रिस्ट को भी टैग किया। 18 साल पुराने इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए गिलक्रिस्ट ने इशारों-इशारों में हरभजन की हैट्रिक पर सवाल खड़े कर दिए। जिसके बाद हरभजन ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी और गिलक्रिस्ट को रोतलू बता दिया।
 
हरभजन सिंह ने पूर्व विकेटकीपर गिली को जवाब दिया, ‘ आपको क्या लगता है कि आप पहली गेंद पर आउट नहीं होते तो लंबी पारी खेलते? इस तरह की बातों पर रोना बंद करो दोस्त.. .कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं.’ भज्जी ने हालांकि, यह ट्वीट बाद में डिलीट कर दिया। बता दें कि हरभजन ने उस ऐतिहासिक टेस्ट में रिकी पोंटिंग, गिलक्रिस्ट और शेन वॉर्न को आउट करते हुए ऐतिहासिक हैट्रिक ली थी। गिलक्रिस्ट एलबीडब्ल्यू करार दिए गए थे, लेकिन रिप्ले में ऐसा लगा कि गेंद पहले उनके बल्ले पर लगी है। उस समय डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) नहीं होता था।  इस कारण अंपायर के फैसले को चुनौती नहीं दी जा सकती थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »