24 Apr 2024, 13:44:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट के मैदान पर फिर भिड़ेंगी भारत-पाकिस्‍तान की टीमें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2019 12:15PM | Updated Date: Sep 5 2019 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने -सामने होंगी। बता दें कि गुरुवार से श्रीलंका में अंडर 19 एशिया कप की शुरुआत हो रही है। शनिवार को भारत की टीम अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी। मुकाबला एशिया कप अंडर 19 के तहत होगा। मैच श्रीलंका में होगा। 
 
श्रीलंका में अंडर 19 एशिया कप शुरू होने जा रहा है। इसमें भारत और पाकिस्‍तान के बीच भी मैच खेला जाएगा। यह बात अलग है कि यह सीनियर टीम के बीच नहीं बल्‍कि जूनियर टीमों में खेला जाएगा। लेकिन जूनियर हो या सीनियर मैच में गजब का रोमांच होगा और दोनों टीमें मैच जीतने के लिए पूरी कोशिश करेंगी। ध्रुव जुरेल के हाथों में टीम इंडिया की कमान होगी। भारत अब तक छह बार यह टूर्नामेंट अपने नाम कर चुका है। ध्रुव पर टीम को सातवीं बार खिताब जीतने की जिम्मेदारी होगी।
 
टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच पांच सितंबर यानी गुरुवार को खेला जाएगा। इसमें भारत का पहला मुकाबला कुवैत से होगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला पाकिस्‍तान के खिलाफ सात सितंबर शनिवार को होगा। भारत का तीसरा मैच नौ बजकर 30 मिनट पर होगा। टूर्नामेंट में आठ टीमें खेल रही हैं और इन्‍हें चार चार कर दो ग्रुपों में रखा गया है। भारत और पाकिस्‍तान एक ही ग्रुप में हैं। 
 
टूर्नामेंट में भाग ले रही 8 टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है। भारत और पाकिस्तान की टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में दो अन्य टीमें अफगानिस्तान और कुवैत हैं। ग्रुप बी में मेजबान श्रीलंका के अलावा बांग्लादेश, नेपाल और यूएई को रखा गया है। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला 12 सितंबर को खेला जाएगा जबकि फाइनल 14 सितंबर शनिवार को होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »