19 Apr 2024, 11:58:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका से जीती ट्वंटी-20 सीरीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2019 8:04PM | Updated Date: Sep 4 2019 8:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पल्लेकेल। कोलिन डी ग्रैंडहोम (59) और टॉम ब्रूस (53) के शानदार अर्धशतकों तथा उनके बीच चौथे विकेट के लिए 109 रन की जबरदस्त साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दूसरे ट्वंटी-20 मुकाबले में मंगलवार को दो गेंद शेष रहते चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। श्रीलंका ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाये। आविष्का फर्नांडो ने 25 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 37, निरोशन डिकवेला ने 30 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन और कुशल मेंडिस ने 26 रन बनाये। न्यूजीलैंड की तरफ से सेथ रेंस ने 33 रन पर सर्वाधिक तीन विकेट लिए।
 
टिम साउदी ने चार ओवर में मात्र 18 रन पर दो विकेट लिए। न्यूजीलैंड ने 194 ओवर में छह विकेट पर 165 रन बनाकर मैच जीत लिया। ग्रैंडहोम ने 46 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 59 और टॉम ब्रूस ने 46 गेंदों में तीन चौकों के सहारे 53 रन बनाये। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 109 रन जोड़कर टीम को तीन विकेट पर 38 रन की नाजुक स्थिति से संभाला और जीत की राह पर डाल दिया। न्यूजीलैंड ने दो गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले साउदी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »