19 Apr 2024, 21:30:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राइनो दिवस पर रोहित शर्मा ने लोगों से की एक खास अपील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2019 5:27PM | Updated Date: Sep 4 2019 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्टार भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ग्रेटर वन हॉर्न राइनो या इंडियन राइनो के सरंक्षण के लिए आगे आये हैं। वह डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और एनिमल प्लेनेट के साथ भागीदारी में रोहित 4 राइनो अभियान की शुरूआत कर रहे हैं। 22 सितम्बर को विश्व राइनो दिवस मनाने के लिए एनिमल प्लेनेट पर शुरू हुए एक अभियान में रोहित ने कमजोर प्रजातियों को विलुप्त होने से बचाने के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया है।
 
निया में बचे अनुमानित 3500 इंडियन राइनो में से 82 प्रतिशत भारत में पाए जाते हैं। कभी सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी घाटियों में भारी संख्या में पाया जाने वाला यह जानवर अब केवल असम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश में चुनिंदा स्थानों पर पाया जाता है। असम के राज्य पशु इंडियन राइनो को कई खतरों का सामना करना पड़ता है, जिनमें अवैध शिकार, आवास का छिनना, सजाति प्रजनन और बीमारी शामिल है ।
 
संरक्षण के क्षेत्र में पांच दशकों के काम के साथ, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया उन प्रमुख इलाकों में राइनो संरक्षण पर बड़े पैमाने पर काम कर रहा है, जहां देश में यह पशु पाया जाता है। रोहित शर्मा 2018 में राइनो संरक्षण के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया में इसके ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल हुए। राइनो सरंक्षण अभियान पर रोहित ने कहा, ‘‘यह इस ग्रह के  सह-निवासियों के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम इस ग्रह पर हमारे साथ-साथ चलने वाली अन्य प्रजातियों की रक्षा करने की कोशिश करें।
 
भविष्य हमारे हाथ में  है और हमें यह सुनिश्चित करने के  लिए कि हमारे बच्चे इस दुनिया की समृद्ध जैव विविधता का आनंद लेने में सक्षम हैं, जो कुछ भी हम कर सकते है, वह करना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि यह अभियान ग्रेटर वन हॉर्न राइनो को बचाने के लिए दूसरों को आगे आने और एनिमल प्लेनेट, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया और मेरे इस प्रयास में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »